Bhartiyam Logo

All Articles & Concept by:Vijay. K. Tewari

Nov 17, 2014

संत और शासन की रस्साकशी

                                    संत  और  शासन  की रस्साकशी
       विगत  समय  मे एक """संत आशा  राम ""  की गिरफ्तारी  मे इंदौर  की पुलिस और  प्रदेश शासन को बहुत  ज्यादा मशक्कत करनी पड़ी थी |   तीन दिन की   बीमारी  और महिला समर्थको  के कारण पुलिस बल प्रयोग  करने से बचता रहा | ||  परंतु तथाकथित संत के ""प्रभावशाली "" समर्थको ने भी उन्हे पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने की सलाह दी | तब जाकर  उन्हे इंदौर से  राजस्थान ले जया गया ,और अदालत मे पेश  किया जा सका | कुच्छ  ऐसा ही हरियाणा  के हिसार जिले और  बरवाला  के आश्रीमो के चारो ओर  बच्चो और औरतों का हुजूम  बैठा कर  एक दीवाल बना दी है ||  जिस के कारण  पुलिस और  प्रशासन  दोनों ही असमंजस  मे है  ||  उच्च  न्यायालया  के आदेश के अनुसार   तथा कथित संत रामपाल  को हत्या के  मामले मे  हाजिर होना है ||                                                                                            
                            कर्नाटक मे भी ऐसे ही एक  महिला प्रेमी भगवा वस्त्र धारी  स्वामी को गिरफ्तारी  के लिए भी  प्रशासन को थोड़ी तकलीफ हुई थी |  तब भी उनके समर्थको ने हल्ला मचाया था |  वैसे भी  जब कभी किसी  भगवा वस्त्र धारी  कानून  के पंजे मे फसता है ----------तब -तब ऐसे  झझटों  से सरकारो को दो -चार होना पड़ता है ||| कांचपीठ के जयेन्द्र सरस्वती  को भी हत्या के आरोप का सामना करना पड़ा था | वॉरेंट निकालने के साथ ही  जयेन्द्र सरस्वती को कर्नाटका की सीमा पार करना पड़ा था |
                                                                                                       धार्मिक  गुरु या नेताओ की गिरफ्तारी का सबसे भयानक  ''कांड'' तो स्वर्ण मंदिर मे हुआ आपरेसन  ब्लू  स्टार  था || संत भिंडेरवाले  को और उनके समर्थको  केव वीरुध पुलिस अफसर और लोगो की हत्या करने के दर्जनो मामले थे | परंतु सिख समुदाय   की धार्मिक भावनाए  भड़क चुकी थी || पंजाब सरकार भिंडरनवाले  की गिरफ्तारी के लिए केंद्र से  मदद की लगातार मांग कर रहा था || पंजाब पुलिस  से प्रभावी कारवाई नहीं  हो रही थी || मुख्य मंत्री दरबरा सिंह असमर्थता जाता चुके थे | इन परिस्थितियो मे  ही ''कानून  का पालन करने के लिए  ही सेना की मदद  लेने का फैसला किया  जिसका परिणाम  ही था  की स्वर्ण मंदिर  मे सेना ने प्रवेश किया | जिसमे  अनेक  लोगो की मौत हुई || एवं  जिसका  परिणाम  बहुत दुखद  हुआ और  प्रधान मंत्री इन्दिरा गांधी  की  हत्या  हुई और सिख विरोधी  दंगे हुए  और  भयानक  वातवर्ण बना जो आज भी खतम होने का नाम नहीं ले रहा , यह है  सेंटो  को अदालत  मे पेश करने का इतिहास --मुख़तसर मे      

Nov 8, 2014

प्रिंट पत्रकारिता मे डिजिटल बदलाव और नए {{{ वर्तमान }}}} समय या आधुनिक वक़्त मे पत्रकारिता का चाव

 कलाम के सिपाही  यानि की पत्रकार  का एक नाम हुआ करता था ,  --हालांकि वह नाम आज भी  मौजू  है पर   अब कलाम की जगह  की बोर्ड  आ गया है |  इसे ही हम प्रिंट पत्रकारिता  मे डिजिटल  युग का प्रारम्भ भी कह सकते है | पहले समाचार पात्रो के दफ्तरो मे   अखबारी  कागज  की ''खुसबू'''' और और बड़ी - बड़ी मेज़ों पर   न्यूज़ प्रिंट के कटे कागज  जिन पर सब एडिटर  न्यूज़ एजन्सि   के रोल्ल निकाल कर खबर बनाते {{{लिखते}}}} थे |  स्याही और न्यूज़ प्रिंट की विशेष सुगंध ही  सभी  छोटे  या बड़े समाचार पत्रो  के दफ्तरो मे  एक सी हुआ करती थी |  नामी - गिरामी पत्र हो या  ज़िले से निकालने वाला '' चौपतिया''' हो   दागतरों मे एक जैसा माहौल हुआ करता था | समाचार संपादक  के फोन का इस्तेमाल  दफ्तरो मे अफसरो से बात करने //या खबर की पुष्टि करने के लिया किया जाता था | थाने- अस्पताल और  स्टेशन  से रात की शिफ्ट  वालो को बात करना ज़रूरी होता था | क्योंकि इन  जगहो  से """''छपते -छपते''' के कालम के लिए अंतिम समाचार  लिए  जाते  थे |  पर अब वैसा नहीं है ||

 क्योंकि  संचार क्रान्ति ने  पत्रकारिता  और समाचार पत्रो  की दुनिया और ''मिजाज''' को  भी बदल दिया है |  अब पत्रो के दफ्तर  अक्सर   छापे खानो से दूर होते है ----तब ये एक साथ होते थे , जैसे  एक घर | पर अब औदोगिक  क्रांति और व्यवसायिकता  ने इस '''घर को बाँट दिया'''' है |  अब पत्रकार और गैर पत्रकार  का भेद है | तब सभी अखबार  के करमचारी हुआ करते थे | संस्थानो  मे अक्सर आर्थिक  दिकक्ते आती थी  -- पर सब मिलजुल कर '''बाँट''' लेते थे | तब सभी '''काम के बंदे थे''''' अब जैसा नहीं  की संपादक  ही कई प्रकार के होते है  हर  संसकरण  के लिए  अलग '' इंचार्ज ''   , समाचार के लिए अलग और ''विचार''' के लिए अलग , पुस्तक समीक्छा के लिए अलग  संपादक | गोया की अब पत्र -पत्रिकाओ का दफ्तर  सनातन धर्म की भांति ही अनेक जातियो और उप जातियो मे विभाजित  है | 

 परंतु तकनीकी रूप से  काम करने की '''गति''' मे तेज़ी तो आई है , परंतु बौद्धिकता --अध्ययन  का दिवला निकाल चुका है | पहले रिपोर्टर  दफ्तर - दफ्तर  खबर के लिए फिरता था --- दूसरे अखबारो  के साथियो से समाचार साझा करते थे | एक   बिरादरी की भावना थी |  अब आपस मे प्रतियोगिता है | खबर लाने मे अव्वल कौन का जमाना आ गया है | खबर   अच्छी  कौन लिखता है --किसका ढंग  प्रस्तुति करण बड़िया है या किसका ''इंटरों''' धानसु है ---तब इस पर चर्चा होती थी | सफलता इन गुणो  पर निर्भर करती थी |  अब तो मोबाइल  पर खबर मिलती है  और लिख दी जाती है |  पहले खबर  को तार्किक और तथ्यो पर तौला जाता था --संपादक जाँचते भी थे | अब तो किसी  बड़े  नेता या अफसर  ने '''उगला ''' और हमने उसे '''निगला'''  और ला कर  खबर बना दी |  
 
अखबार  कागज  पर भले ही छपे पर उसके दफ्तर मे अब ''' पेपर लेस """" काम है । लैपटाप और कम्प्युटर  पर अंगुलिया चलती है  कलाम नहीं चलती | अब  पत्रकारिता  के पेशे का  मतलब '''सत्ता के गलियारो के लोगो के कंधो से कंधा रगड़ना """ हो गया है | नेता और अफसर भी अब उस संवाददाता को  नहीं उसके संस्थान --और उसके मालिक को जानता है | संस्थान  अब  बिजनेस  हाउस  बन गए है ----संपादक की हैसियत भी  एक अदना से करामचरि जैसी हो गयी है | क्योंकि अब अखबार  के दफ्तर मे अब मालिक का कैबिन  है --जो अंतर्यामी की भांति यह नज़र रखता है की कनही उसके """" स्वार्थो"""" पर कुठराघात  तो नहीं हो रहा है , यानि की जिस अफसर से कोई काम  है  उसके खिलाफ कोई खबर तो नहीं जा रही है ?? भले ही वह खबर  या घटना वास्तविक रूप से सत्या हो |   स्वतंत्र  पत्रकारिता  एक मिथक बन कर रह गया है || आज़ादी  समाचार पत्रो  के लिए अर्थात  मालिक के लिए हो गयी है उसमे काम करने वाले '''पत्रकार की नहीं '''''  बस यही परिवर्तन हुआ है की स्पीड  तो बहुत आई लेकिन राह बादल गयी ---  फायदा उद्देस्य हो गया है   सत्य  नहीं |||  इति

पेपर लेस समाचार पत्र के दफ्तर

बीसवी  सदी तक  अखबार  के दफ्तर  का नाम दिमाग मे आते ही  न्यूज़ प्रिंट  और स्याही की  गंध से भरा हुआ  हाल  और उसकी मेज़ों  पर  कागज  के  कटे हुए  पन्ने   तरतीबवार  से रखे हुए --जिन पर  कुछ लोग  लिखते हुए   कुछ लोग उन कटे पन्नो को लेकर  कम्पोजिंग  की ओर जाते हुए ----मुख़तसर  मे यही होता था   माहौल | चाहे वह बड़ा अखबार  हो या छेतरीय  या ज़िले का पत्र  कागज की उपस्थिती  हर जगह  परमात्मा  की तरह व्याप्त  रहता  था | परंतु कम्प्युटर के  आने पर  हालत  बदले ,,  न्यूज़ पेपर  का कार्यालय  अब  पेपर लेस  हो रहा था | और इकीस्वी  सदी के पहले दशक  मे तो  न्यूज़ रूम मे    कम्प्युटर  की भीड़  और उस पर   काम करते हुए सब एडिटर  और न्यूज़ एडिटर  की मेज़  पर भी एक  कम्प्युटर जनहा से   खबरों  का चयन और  उनका स्थान  का निरण्य  होता है |  रिपोर्टर  अपनी -अपनी मेज़ों  पर भी खबरों  को टाइप करते हुए -----बस यही अब का सीन  है समाचार पत्र  के दफ्तर का | 
                                         कहने का मतलब  यह है की अब  समाचार  पत्र के दफ्तरो  का माहौल  तकनीक  के आने से   मशीनी   हो गया है | लोगो मे आत्मीयता  का अभाव हुआ | क्योंकि कलम की जगह अब की बोर्ड  ने ले ली | सभी  लोगो के पास  मोबाइल  आ जाने से  बातचीत  का काम काफी आसान  हो गया | कंही पर भी --कंही से  भी  किसी से भी जाना -पहचाना  हो या   अनजाना  सभी से बात  हो जाती है | मिलने के लिए  भी  कम ही अवसर  पड़ते है | पहले इन मुलाक़ातों  के लिए वक़्त  और जगह  का ख्याल करना पड़ता था | अब तो घर हो या दफ्तर  कंही भी बात करना आसान  हो गया है |  खबरों की पुष्टि  के लिए समय की कोई पाबंदी नहीं है |और  ""पुष्टि"" करने की जरूरत भी नहीं है |क्योंकि  अगर तो खबर जिसको ''चोट'' पहुंचा रही है -- उसे यह इशारा किया जा रहा की  जरा इधर  भी देख कर ख्याल कर के रहो ,,अथवा  ''''होशियार - खबरदार """ करने की नीयत होती है |  सौ मे से अस्सी बार ऐसा होता है की  """निशाने ""'पर आया अफसर या नेता """  इस संकेत को समझ जाता है | बात संस्थान के हितो के संवर्धन की होती है --सो वह पूरी होने लगती है |  लेकिन कुछ अपवाद स्वरूप  ""भयदोहन """ के इस दाव को नकार देते है ,, क्योंकि उन्हे यह मालूम हो जाता है की जिस काम को लेकर  यह ""हरकत ""की जा रही है उसके ऑर्डर  मे अथवा यदि ''भुगतान'' को लेकर तकलीफ है तो  वह उस तकलीफ को  थोड़ा और ""चौड़ा कर देता है | परिणाम स्वरूप मामले को और उलझा कर  नियमो के जाले"" मे डाल देता है |  संपादक जी अथवा संस्थान के ही कोई """स्वयं भू""" जब उस अफसर से मिलने जाते है तब वह ""फ़ाइल और नियमो की किताब '''को मेज़ पर रख कर बात करता है | परिणाम यह होता है की मामला  सचिव और मुख्य सचिव से होता हुआ मंत्री और अंततः  मुख्य मनरी तक पाहुचता है | परंतु स्वार्थी अखबार के मालिको  क यह एहसास हो जाता है  की '''नियमो की मार ''' की ढाल  संबन्धित अफसर ही बन सकता है | तब यकायक  हमलावर  तोपो के मुंह बदल जाते है --- बेईमान  अफसर एकदम  से ''सफल'' और सहयोगी  हो जाता है |  
                                                  बीसवी सदी के सातवे दशक से लेकर  नवे दशक तक   के संस्थान कभी  ""पब्लिक  रिलेसनिंग """ नहीं करते थे ,, क्योंकि वे कोई ''प्रॉडक्ट''' के निर्माता  नहीं थे |  परंतु पत्रकारो के वेतन -भत्तो को लेकर  केंद्र सरकार द्वारा बनये गए  आयोग के सामने देश के सबसे बड़ेने अपने  को '' प्रिंटिंग और  विज्ञापन एजन्सि ""के रूप मे प्रस्तुत  किया | गोया की  ''लाभ कम होने और  पत्रकारो जैसे दोयम दर्जे के प्राणी को विज्ञापन वालो के बराबर  वेतन देने """ की जरूट नहीं पड़े ,,इसलिए उन्होने  अपने -अपने """रूप """" के तीन""" भाग कर दिये | मसलन  छापा खाना -- विज्ञापन  एजन्सि  और तीसरा  अखबार का प्रकाशन ,, इन तीन भागो के कारण लाभ - हानि के पत्रक मे  समाचार पत्र  एक नितांत घाटे का सौदा ''सा'' दिखाया गया | परिणाम यह हुआ की  पहले   संस्थानो मे श्रम  कानूनों  के द्वारा  संस्थान मे काम करने वालों को """ जॉब की सुरक्षा ''' और काम करने के तरीको और """गलत --सही""" के निर्धारण के नियम वैसे ही पालन होते थे --जैसे सरकारी मंत्रालयों मे होते थे | मातहत भी अफसर के आदेश को चुनौती दे सकता था | उस समय अनेक समाचार पात्रो मे अनेक ऐसी घटनाए हुई भी , जिस से मालिको के ""खी ख़्वाह """ संपादकों  को सुनना पड़ा की ''आप अपने"""" नीचे """" के लोगो को क़ाबू मे नहीं रख सकते | इस फटकार नुमा सलाह के बाद  समपादकों का मूड  मिलो  के जेनरल  मैनेजर  जैसा होगया | परिणाम  यह हुआ की ''सहयोगी '' या कॉमरेड  की भावना ककई हत्या हो गयी ,, और एक डंडाधारी  शख्स  एडिटोरियल  मीटिंगों  मे फरमान  सुनाने  लगे की """ मालिक का हुकुम है  की स्कूल  कवर करने वाले  संवाददाता  श्चूलों और कोचिंग संस्थानो से  """नीयत राशि """ के विज्ञापन प्रतिमाह  लाये --जो उनके वेतन  का चार से पाँच गुना होना चाहिए , ऐसा नहीं होने पर पे डे पर कोई पेमेंट  नहीं मिलेगा """" |  तस्वीर साफ थी की  आप खबर  लाने की कोशिस नहीं करे ---पैसा लाने का प्रयास करे || मतलब साफ था  खबर और आलेख का कोई महत्व नहीं --- लिखे हुए शब्दो  का अवमूल्यन हो चुका था |  अब पत्रकार संस्थान के लिए कमाने वाला  ''जीव भर  था''' | 

 ऐसे मे पत्रकारिता संस्थानो - विश्वविद्यालयो  मे जो कुछ पदया -लिखाया जा रहा था  वह """विषय निष्ठ """" न होकर ''प्रद्योगिकी होना """ चाहिए था , परंतु ऐसा नहीं हुआ | परिणाम स्वरूप इन संस्थानो से ""पत्रकारिता """ की डिग्री लेकर निकला युवक  जब नौकरी मांगने जाता था  तब उस से साल भर तो ""अप्रेंटिस""" के नाम पर  एक करामचरि का काम लिया जाता था | और वक़्त वक़्त  पर  निर्देश दिये जाते थे की  लिखने और पड़ने से ज्यादा शासन  मे संबंध बनाओ   विज्ञापन लाओ | ऊंची  उमंगों और देश और समाज को बदल डालने की तमन्ना  लिए हुए युवक  जो ""धड़ाम""" से यथार्थ की ज़मीन पर गिरता था तो  उसे एहसास होता था की  उसने जो कुछ  पदा और सीखा है उन सबकी  यंहा कोई ज़रूरत ही नहीं है |  और जो ""गुण ''' पत्रकार ''' बनने के लिए होने चाहिए  वह तो अपने  ''वरिष्ठों""' से ही सीखना पड़ेगा || मारता ना करता क्या  वह भी किसी  ''सफल "" रिपोर्टर  का चेला बन जाता है --उनके लिए पान - गुटका और सिगरेट  का  बंदोबस्त  करता है ,, क्योंकि इस गुरु दक्षिणा से  ही तो वह उन द्वारो को खोल सकेगा , जिनकी बदौलत  ""गुरुदेव """ ने चार साल काम करकर कार और  बैंक बलेंस  बनाया है | साल डेड साल  के ज्ञानार्जन के उपरांत वह ''ट्रेनी''  मिलने - जुलने  वाले अफसरो मे ''जाती - इलाकाई ''' जान पहचान बनाता है | फिर किसी ''परिचित''' अफसर के लिए  केस  लाने लगता है --क्योंकि तब तक संस्थान अथवा संपादक जी द्वारा पुलिस थाने  या नगर निगम  की भवन अनुज्ञा  शाखा  से कुछ काम करा कर ""प्रकटिकल""" का अनुभव ले चुका होता  है | उसी ज्ञान के बल पर  वह संस्थान के  अलावा  '''निजी'''  लोगो  को थाने से छुड़वाने  या नगर निगम से काम कराकर  कुछ अपना और कुछ  संबन्धित अफसर का भला कर चुका होता है | नौकरी के पाँच सालो मे चार पहिये की गाड़ी  और  फ्लॅट -प्लॉट  का जुगाड़  कर लेता है | फिर वह अफसरो की दारू  पार्टी  और ठेकेदारो और भू माफिया  के गुट या गुटो मे शामिल हो कर '''सक्रिय कार्यकर्ता''' बन जाता है | 

फिर शुरू होती है  संपादक बनने की यात्रा -- इसमे  उसके सहयोगी लोग मदद करते है | वे समाचार पत्र या पत्रिका  के प्रबन्धक को बताते है की कितना """कारगर""" है यह लड़का |  फिर उसकी प्रयोगिक परीक्षा  होती है --जिसमे उसे  विज्ञापन और धंधे से ''माल कमवाना '''' होता है , जिसका अर्थ यह होता है की आप अपने वेतन को ""जस्टीफाई""" कर सकते है की नहीं ?? इस प्रक्रिया मे समझदार हो चुका '''पत्रकार  नुमा """ प्राणी फिर अपने दाम अच्छे लगता है |क्योंकि अब तक उसे समझ मे आ गया होता है की  एक्सक्लूसिव  खबर अथवा चटकता समपादकीय  लिखने से खबरों के इस संसार  मे ''ज़िंदा ''नहीं रहा जा सकता | कुछ एक ईमानदार पत्रकारो को बीमारी से   जुझते और गॅस तथा बच्चो  को सरकारी स्कूल मे पड़ने की मजबूरी  और ठेले पर परिवार  सहित चाट खाते  देख चुका होता है | उनके सम्मान को भी कई अवसरो पर देख चुका  होता है  परंतु  उसको लगता है की    ''''पेपर की इस दुनिया  -पेपर लेस है , क्योंकि यंहा ''लेखनी की जगह  लैपटाप चलता है और ''ज्ञान या जानकारी के लिए अब दो साधन है --गूगल  और विक्किपेडिया , जिनकी गलत जानकारी  एक आध प्रतिशत  लोग ही ''पकड़ते है '''' उनकी परवाह किसे है | संपादक जी को मालिक के आदेश पर एक घंटे मे '''बड़िया आलेख '''' देने का दायित्व यह ''नया उद्द्यमी बखूबी निभा देता है | क्योंकि न तो मालिक और ना ही ''संपादक नामक जीव """ को जानकारी  से ज्यादा मालिक की कृपा की ज़रूरत होती है | 
तो इस प्रकार पेपर मे काम करने की ट्रेनिंग लेकर  आए  युवक को  पत्रकारिता  के चकाचौंध  कर देने वाले  चक्र वुयाह  को भेदने वाला  अभिमन्यु  बन देता है | अब तक उसको यह भी समझ मे आ गया होता है की  """ पत्रकारिता की स्वतन्त्रता  का अर्थ मालिक के हितो पर ''''' नुकसान ना पाहुचने देना ही है | पत्रकारो  की आज़ादी का मतलब लिखने  की आज़ादी थोड़े ही है क्योंकि वह """ तो बहुत पहले गिरवी हो गयी """ क्योंकि गरीब किसान की भांति  वह भी  '''मालिक के मूड के मौसम  का ही फल पाएंगा ---अपनी मेहनत का नहीं | मुख़तसर  मे मेरी समझ से पेपर के पेपर लेस और समाचार पात्रो के दफ्तरो से कॉमरेड की भावना और मूल्यो की रक्षा का मौजूदा मतलब तो यही है | लेकिन मुझसे भी ज्यादा जानने वाले  मुझे मार्गदर्शन डे सकते है | लेकिन एक मिथक  ज़रूर तोड़ना चाहूँगा की ____ पत्रकारिता संविधान का चौथा स्तम्भ  कतई नहीं है  क्योंकि संविधान मे राज्य के तीन ही अंग लिखे गए है सरकार ---विधायिका और न्यायपालिका | इस  व्यापारिक उद्ययम  की कोई कानूनी स्थिति नहीं है | लेकिन ''भरम '' मे ज़िंदगी चल जाती है --बस वैसा ही काम चल रहा है |  इति

Nov 6, 2014

उच्च न्यायालय के दो हाल के फैसलो ने अनेक प्रश्न चिन्ह खड़े कर दिये है


उच्च न्यायालय के दो हाल के फैसलो ने अनेक प्रश्न चिन्ह खड़े कर दिये है , दिल्ली हाइकोर्ट
की खंड पीठ ने 65 वर्ष की एक महिला से बलात्कार के बाद हत्या के एक मामले मे न्यायाधीशो ने यह फैसला सुनाया की चूंकि मृतका ""मेनोपाज़ "" की आयु पार कर चूंकि थी --एवं उसके गुप्तांग पर चोट पायी गयी थी | विद्वान जजो ने माना की बलात्कार करने मे बल का उपयोग भले हुआ हो परंतु जबरदस्ती नहीं की गयी थी |अब भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के अनुसार महिला के साथ ज़बरदस्ती कर के उसके गुप्तांग मे ''मात्र प्रवेश''' भी अपराध है | अब इस अवधारणा मे मेनोपौज होना या नहीं होना कोई विचारणीय मुद्दा नहीं है | परंतु विद्वान जजो ने मात्र दो शब्दो "" बलपूर्वक ""अथवा "" जबरन ""यानि Forcible aur Forcefully को लेकर ही विवाद खड़ा कर दिया | यद्यपि पुलिस की जांच मे मृतका के साथ बलात्कार होना और बाद मे उसकी हत्या किए जाने के लिए अभियुक्त अच्छे लाल को दोषी माना | ज़िला अदालत ने भी अभियुक्त को जुर्म का अपराधी करार दिया | परंतु उच्च न्यायालया की दो जजो की खंड पीठ ने अभियोजन की इस दलील को को महिला के साथ ज़बरदस्ती की गयी थी --नहीं माना ,,उन्होने बचाव पक्ष की इस दलील पर भरोसा किया की संभोग के लिए गए प्रयास को ज़बरदस्ती नहीं वरन बलपूर्वक माना जाना चाहिए | चूंकि मृतका के विसरा मे शराब मिली थी , शायद इसी को '''अदालत ने सहमति' माना | मथुरा - निर्भाया आदि के मामलो मे सर्वोच्च न्यायालया बलात्कार के अपराध के लिए जबरन संभोग को गैर ज़रूरी मानते हुए """बलात्कार """ का अपराधी माना | परंतु इस मामले मे बिलकुल उलट निरण्य दिया है | इस फैसले ने अब बलात्कार के अपराध की नयी व्याख्या की आवश्यकता को जन्म दिया है | क्योंकि अगर हाई कोर्ट से इस प्रकार का फैसला हुआ तो वह """नज़ीर """या उदाहरण बन जाएगा ---और अपराधी इन नुक्तो के चलते बच निकलेंगे |



दूसरा फैसला जबलपुर हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश खिलवारकर और जस्टिस आरधे ने दिया | प्रदेश मे सरकारी नौकरियों की परीक्षाओ को करने की ज़िम्मेदारी """व्यापम """ नामक संगठन की थी | जिसने पुलिस की सिपाही से लेकर सब इंस्पेक्टर और --पीएमटी तथा लगभग 33 प्रतियोगी परीक्षाओ मे बेईमानी की | आरोप हाई की मंत्रियो से लेकर पूर्व मुख्य मंत्री और अनेक नेता एवं दर्जनो अधिकारियों ने इस षड्यंत्र मे अरबों रुपये का लेन-देन हुआ | परिणाम स्वरूप योग्य लोगो को ''असफल'' और नालयको'' को पास किया गया | दर्जनो मेडिकल कालेजो के सैकड़ो विद्यार्थियो को जमानत लेनी पड़ी बहुत से छात्र गिरफ्तारी के भाय से भाग गए | हालत यह हो गयी की सरकारी नौकरियों की ""नीलामी "" जैसी हो गयी | इसमे भंडाफोड़ मे जब आंच मुख्य मंत्री के आसपास के लोगो पर आने लगी तब पुलिस ने जांच के लिए ""स्पेसल टास्क फोर्स """ एक अतिरिक्त पुलिस महानिदेसक की अधीनता मे बनाई गयी | जब जनमत का दबाव बड़ा और याचिकाए दायर हुई तब मुख्य न्यायाधीश ने इस
फोर्स को सारी जांच की कारवाई """बंद लिफाफे मे अदालत को देने का आदेश दिया """"" यह भी निर्देश दिया की कोई भी अधीनस्थ अदालत
इस वैश्य मे सीधे आदेश नहीं दे सकेगी | पुलिस जांच से अदालती निर्देशों पर पुलिस की जांच का परिणाम यह हुआ की एसटीएफ़ किसी को भी
जवाबदेह नहीं रही सिर्फ अदालत ही """"जानती है की इस मामले किस के खिलाफ क्या कारवाई हो रही है | पूर्वा मुख्य मंत्री दिग्विजय सिंह
ने जब इस प्रक्रिया के खिलाफ याचिका दायर की तब मुख्य न्यायडिश महोदय की पीठ ने एक नयी व्यसथा जांच की कर दी ---उन्होने निर्देश
दिया की हाई कोर्ट के सेवानिव्रत जज की अध्यक्षता मे एक स्पेशल इन्वैस्टिगेशन टीम बनाई जाये जो एसटीएफ़ की जांच की निगरानी करेगी | यह भी आदेश दिया की ''इन मामलो से जुड़े कोई दस्तावेज़ और जानकारी '''' बिना एस आई टी की अनुमति के किसी भी व्यक्ति या एजन्सि को ना दी जाए | उन्होने एक बार फिर ईस पूरे मामले की जांच सी बी आई से करने की मांग तीसरी बार खारिज की | यद्यपि सुप्रीम कोर्ट ने भी
कोले की खदानों और --कालेधन के मामले मे एस आई टी बनाई परंतु उन्होने '''जांच एजन्सि की जांच के लिए व्यसथा नहीं की | अब तो यह भी संदेह हो रहा हाई की यह कारवाई किसी को बचाने के लिए तो नहीं हो रही हाई ? क्योंकि जो हो रहा वह पहले कभी नहीं हुआ | ऐसे फैसले न्याय वव्ययस्था पर ही प्रश्न चिन्ह लगते हाई