Bhartiyam Logo

All Articles & Concept by:Vijay. K. Tewari

Nov 11, 2020

 

कमला हैरिस --किसकी विरासत - हिन्दू या भारतीय अथवा सर्व धर्म समभाव



सोशल मीडिया पर शायद एक भक्त ने पोस्ट डाली की , बेगानी शादी में में अब्दुल्ला दीवाना , संदर्भ अमेरिका में राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति चुनाव था ! दरअसल नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रम्प की गाढी दोस्ती का ध्यान रखकर ही यह टिप्पणी की गयी थी ! क्योंकि हाऊडी मोदी और नमस्ते ट्रम्प जैसे आयोजित समारोह के बाद ट्रम्प की पराजय कट्टर भक्तो को झुँझला देने वाली हैं | हालांकि इन चुनावो से भारतीयो को लाभ ही होने की आशा हैं , चाहे वह भारतीय कामगारों को वीसा का मामला हो , अथवा भारतीय निर्यात में सहूलियत का मसला हो | परंतु देश के कट्टर हिंदुवादी लोगो को – कमला की विजय में गौरव नहीं प्रतीत होता हैं |

कमला हैरिस की माता - तंजौर के कुंभकोडम ब्रांहण की पुत्री है , उनकी माता श्यामला गोपालन के पिता पंडित जवाहर लाल नेहरू के संयुक्त सचिव रहे हैं | पंडित जी से मिलने के बाद उन्होने शिमला को बर्क्ले विश्व विद्यलय जाने की सलाह दी थी | बताते हैं की श्यामला ने अपनी प्रथम संतान का नामकरण नेहरू जी की पत्नी कमला नेहरू की स्म्रती में कमला रखा | यद्यपि उनके पिता जमाइका मूल के थे | उनकी दूसरी संतान का नाम माया हैं | जब कमला की डेमोक्रेट पार्टी से उप राष्ट्रपति किउम्मीदवारी तय हो गयी ,तब उनके माता के गाव्न के लोगो ने ,उनकी विजय के लिए यज्ञ किया | तत्पश्चात चुनाव में विजय के बाद गाव्न में काफी खुशिया मनाई गयी | टीवी चैनल की खबर के अनुसार उनकी ननिहाल के लोग ,उनके मामा के नेत्रत्व में शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने वाशिंगटन जाएँगे |

अब कमला हैरिस की जीवन यात्रा देखे तो पाएंगे की उन्होने अपनी माता की जीवटता का ज़िक्र हमेशा किया हैं | वे उनके जीवन से बहुत प्रभावित हैं | इसीलिए वे बचपन से वे मंदिर और चर्च दोनों ही उपासना स्थलो पर जाती रही हैं | पेशे से वकील कमला हैरिस के नाम अनेक "”फ़र्स्ट " हैं | वे अमेरिका की प्रथम अश्वेत -और महिला उप राष्ट्रपति होने के पहले कैलिफोर्निया राज्य की अटार्नी जनरल चुनी गयी थी , ऐसा होने वाली वे प्रथम महिला थी | भारत के संदर्भ में महिलाओ ने राष्ट्रपति और --प्रधान मंत्री -तथा राज्यपाल अथवा मुख्य मंत्री के पद काँग्रेस के शासन काल में सम्हाले थे | देश की सबसे सशसक्त प्रधान मंत्री इन्दिरा गांधी ही मानी जाती हैं , जिनहोने अमेरिका की चौधराहट को आँख दिखा कर "”सेंटो सैनिक " संगठन के देश पाकिस्तान पर हमला कर के दुनिया को एक नया देश -”बंगला देश दिया "” | राज्यपाल का पद तो आज़ादी के तुरंत बाद सरोजिनी नायडू - और मुख्य मंत्री का पद सुचेता कृपलानी ने सम्हाला | श्रीमति विजय लक्ष्मी पंडित पहली भारतीय महिला थी जो राजदूत रही {तत्कालीन रूस } वे बाद में संयुक्त राष्ट्र संघ महासभा की अध्याछ बनी | 1947 से लेकर 1999 के मध्य देश में महिलाओ ने यह पद प्राप्त किए थे |

परंतु अमेरिका जैसे विकसित समझे जाने वाले देश में महिलाओ को मताधिकार भी भारत के बाद ही मिला | देश में संविधान के अंतर्गत स्त्री -पुरुष दोनों को ही मताधिकार दिया गया | राजीव गांधी ने युवाओ को देश की राजनीति और त्रि स्तरीय पंचायत के माध्यम से विकास क अवसर सुलभ करने के लिए --- मतदाता की आयु 21 वर्ष से घाटा कर 18 वर्ष कर दी थी | इस संदर्भ में हो सकता हैं भक्तो को कमला हैरिस की उपलब्धि "”बेगानी "” लगे | परंतु उन्हे समझना होगा की जब अमेरिकी राष्ट्रपति लिंकन – मानव को गुलाम बना कर खरीदने और बेचने की प्रथा के अंत के लिए युद्ध कर रहे थे -----तब भारत से सती प्रथा का अंत ईस्ट इंडिया कंपनी के गवर्नर जनरल विलियम बेंटिक ने कर दिया था | गुलामी की प्रथा तो सदियो पूर्व समाप्त हो चुकी थी | इन संदर्भों में अगर हम अमेरिकी समाज को देखे तो --पाएंगे की हमे सामाजिक रूप से अधिक उन्नत समाज "विरासत " में मिला !

कमला हैरिस का सर्व धरम समभाव इन चुनावो में भी महत्वपूर्ण साबित हुआ हैं | राष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद अपने पहले टीवी भासन में राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कमला को दक्षिण एसियाई कह कर परिचय दिया | परंतु भारतीय मूल की माता की पुत्री होने के नाते उन्हे भारतीय महाद्वीप के लोगो का समर्थन मिला ---वनही पिता के जमैका का होने के कारण - अफ्रीकी लोगो का भावनात्मक समर्थन भी मिला | लैटिन अमेरिकी देशो के मूल के अमेरिकी वोटर तथा एफ़्रो अमेरीकन { नीग्रो -} समुदाय का समर्थन उन्हे "” फ्रायड {नीग्रो } “” की पुलिस द्वरा हत्या किए जाने पर उन्होने "””ब्लेक मैटर्स"” अभियान चलाया | जिसने पुलिस के भेदभाव के शिकार होने वाले एफ़्रो अमेरीकन लोगो को डेमोक्रेट के पक्ष में खड़ा कर दिया | हालांकि दक्षिण के रूड़ीवादी राज्यो के नीग्रो लोगो का समर्थन कुछ हद तक ट्रम्प को भी मिला |

कमला के पति धरम से यहूदी हैं और पेशे से वकील हैं | उनका नाम उच्चारण में कठिन हैं --डौघ एमहोफ़्फ़ | हैरिस से इंका विवाह 2014में हुआ | बताते हैं की विवाह की रस्मे '’वेदिक और यहूदी '’’ दोनों धरम से निभाई गयी ! 56 वर्षीय कमला हैरिस अपने पति की पहली पत्नी की दो संतानों की "”मामला " हैं | जब पीट से पूछा गया की वो इस संभोधन से क्यू बुलाते हैं , तब चिरंजीव ने कहा – माँ + कमला = मामला !

अब इन संदर्भों से कोई भी समझ सकता हैं की -वेदिक ब्रांहण की माँ से जन्मी और ईसाई पिता के प्यार में पली तथा यहूदी पति की पत्नी कमला तीन - तीन धर्मो से जुड़ी हैं | जो भारत के आरएसएस के सदस्यो और विश्व हिन्दू परिषद तथा बजरंग दल जैसी "”” हिन्दू "”” सोच वाले कमला हैरिस को हिन्दू तो नहीं मानेंगे ! पर उससे कोई फर्क नहीं पड़ता | हाँ नरेंद्र मोदी जी ---अगर उनके शपथ समारोह में गए { ?} तो वे जरूर उन्हे भारत की विभूति कह सकते हैं | क्योंकि वे जिस आसान पर बैठे हैं -----उसका आधार आरएसएस का कट्टर हिंदुवाद हैं --जो ईसाई और इस्लाम जैसे अन्य धर्मो से नफरत करता हैं | हाँ ट्रम्प की ही तरह मोदी जी भी इज़राइल से अपनी दोस्ती और अरबो से हिकारत के चलते वे कमला हैरिस को "” भारतीय "” मान ले |